Friday, August 14, 2015

स्वतंत्रता दिवस - नारी

स्वतंत्रता दिवस - नारी
---------------------------
अड़सठ साल में अच्छा ,नहीं देश बन सका
हम पढ़ लिख रही नारी अब ,देश बनायेंगी 
देश प्रेम हम रखती हैं ,कर्तव्य समझ अपने
भ्रष्टाचार मिटाकर स्वच्छ भारत बनायेंगी 

नारी में चेतना हम ,घर घर तक पहुँचायेंगी
प्रगति में हिस्सा हो ,नारी सम्मान बढ़ायेंगी
देश में बढ़ रही अति स्वछंदता प्रवृत्ति रोक 
स्वतंत्रता लड़ाकों के सपने साकार बनायेंगी

नई तकनीकों को ,उपभोग साधन ही नहीं
देश विकास ,खुशहाली का साधन बनायेंगी
करती रहीं गृह दायित्व पूरे नारी अभी तक
देश रक्षा तक पहुँच ,नया इतिहास बनायेंगी

शिष्टाचार ,संस्कार ,हितकर संस्कृति ,अपना
भाई ,बेटे ,परिजन पुरुषों में प्रेरणा जगायेंगी
स्वाधीनता दिवस पर देश निर्माण का प्रण ले
देश में ,हर परिवार ,समाज खुशहाल बनायेंगी
--राजेश जैन
14-08-2015
https://www.facebook.com/narichetnasamman

No comments:

Post a Comment