Saturday, October 24, 2015

नारी उत्थान और हम

नारी उत्थान और हम
-------------------------
बेटी बचाओ का नारा बुलंद करने वाले ,हम    *Save Girls
इसके लिए हमें नारी से छल छोड़ना होगा
महिला सशक्तिकरण अभियान चलाते ,हम   *Women Empowerment
सर्वप्रथम हमें ,नारी को सुरक्षा देना होगा

समाज दहेज अभिशाप से मुक्त चाहते ,हम    *Dowry system
दहेज लेना एवं पत्नी प्रताड़ना तजना होगा
भारतीय संस्कृति को आदर्श मानते ,हम        *Exploitation of Women
हमें ,नारी शोषण रूढ़ि, ,कुरीत बदलना होगा

समान अधिकारों में समाजहित मानते ,हम    *Gender Equality
पढ़ने के अवसर-सम्मान नारी को देना होगा
नारीवादी नारी-पुरुष का करते स्वागत ,हम      *Feminism
हमें ,यौनाचार आधारित व्यापार रोकना होगा

पश्चिमी बेशर्मी त्याग ,गरिमा व्यवहार से ,हम    *Pornography addiction
यौन दुराग्रह हमें अपने में नियंत्रित करना होगा
नारी-पुरुष साथ नहीं टूट सकेगा कभी ,समझ   *Faith from both sides
विश्वसनीय-सुखद साथ के उपाय करना होगा  
--राजेश जैन
25-10-2015
https://www.facebook.com/narichetnasamman

No comments:

Post a Comment