Wednesday, June 5, 2019

युक्ति

युक्ति
सामान्य जन की चारित्रिक विशेषतायें आजीवन उनके मन में चलती युक्तियों से बताई जा सकती हैं -
1. युक्ति सर्वप्रथम - उदर पोषण की होती है
2. युक्ति - हर समय सुविधा भोगों की होती है
3. युक्ति - जीवन में मनोरंजन की होती है
4. युक्ति फिर - ज्ञान अर्जन की होती है
5. युक्ति तब- प्रशंसा अर्जन की होती है
6. युक्ति बाद - कामवासना पूर्ति की होती है
7. युक्ति - परिजनों के सुख-समृध्दि संपन्न जीवन की होती है
8. युक्ति तत्पश्चात - धन-वैभव के लिए होती है
9. युक्ति और - मान प्रतिष्ठा की होती है
10. युक्ति एक - रूप लावण्य तथा स्वास्थ्य बनाये रखने की होती है
11. युक्ति एक और - परोपकारी कार्यों की होती है
12. युक्ति अंततः - पर भव सुधार की होती है


मानवीय चेतन मन का अधिकाँश समय इन सभी में से कोई कोई न युक्तियों व्यतीत होता है। इन में किसी तरह की युक्तियों की कमी-बेसी उसे कुछ विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करता है। एक अच्छे या महान व्यक्ति के जीवन में उपरोक्त में से 4 एवं 12 की युक्तियों की अधिकता होती है।
--राजेश चंद्रानी मदनलाल जैन
06-06-2019

No comments:

Post a Comment