Friday, September 27, 2019

ज़िंदगी है तो ही तो इबादत ए इस्लाम कर लेगी
चली गई जान तो क्या बुध्द, मसीहा या अल्लाह

#यूएन में बकने से पहले अपनी आवाम से पूछ तो तू लेता
#ख़ुशहाल ज़िंदगी चाहिए या तेरे जंग के जूनून में मौत उसे

#पाकिस्तान
बँटवारा ले लिया तो तू ख़ुशहाली के इंतज़ामात में लगता
हर वक़्त आवाम पर जंग की आफ़त क्यूँ टँगाये रखता है

वाहियात अदा तेरी #पाकिस्तान
जंग की बेवकूफ़ी तू करे तो
ख़ामियाजा दुनिया भुगतेगी
तू धमकाते घूम रहा है

Wednesday, September 25, 2019

औरों को देखता था जिससे
इक दिन उस दृष्टि से खुद को देखा
जो खराबियाँ औरों में दिखती थीं
खुद को भला समझने वाला, खुद अपने में देख चौंका

रूप के दिन ब दिन ढलते जाने से
पत्नी मुख पर उदासी छा जाने से
गलबहियाँ ले पति प्यार से बोले
हमें भी आईं झुर्रियाँ साथ समय बीतते जाने से

Monday, September 23, 2019

नफरत ,ईर्ष्या, बैर यदि मन में जैसे भरा कबाड़ हो घर में इक अवरोधे सुविधा के साजो सामान दूजा अवरोधे हृदय में खुशियों को स्थान

Sunday, September 22, 2019




आतँकी, नाम पर इस्लाम के
इस्लाम को कर रहे हैं बदनाम
चंगुल से उनके तू निकल पाकिस्तान
ख़ुशी से जीना सिखाएगा तुझे हिन्दुस्थान
आतँकी, नाम पर इस्लाम के
इस्लाम को कर रहे हैं बदनाम
चंगुल से उनके तू निकल पाकिस्तान
ख़ुशी से जीना सिखाएगा तुझे हिन्दुस्थान


Friday, September 20, 2019


स्व-अपेक्षाओं को लेकर 'राजेश' जो रिश्ते बनते हैं
वो उनकी अपेक्षाओं के सवाल पर चटकने लगते हैं

Wednesday, September 18, 2019

औरों को लाद के चलना गर 'राजेश' तुमको बोझ लगे
तब अपेक्षायें तुम रखो ऐसी जो औरों को न बोझ लगें

Monday, September 16, 2019

अपने बच्चे को प्रसव देती पत्नी की पीड़ा को जो पति देख लेता है
वह आजीवन पत्नी का  आदर करता है उनका मजाक नहीं उडाता