पुरुष को अगला जन्म नारी का
------------------------------------
तीन लोक में विराजित भगवान समीक्षा कर रहे हैं
पुरुष-नारी को दी विशिष्टाओं पर वे गौर कर रहे हैं
पुरुष को शारीरिक बल एवं नारी को ममता शक्ति
फिर ,नहीं क्यों नारी को सम्मान ,चिंतित हो रहे हैं
समक्ष रखी हरेक सामग्री का अवलोकन कर रहे हैं
विज्ञापन में अर्धनग्न ,फिल्मों में प्रदर्शित भौंडापन
शराब बोतल पर नारी मॉडल ,खेलों में चीयर लीडर
नारी शोषण ,सम्मोहन खात्मे के उपाय सोच रहे हैं
कैमरों से सूट किये वीडियो ,चित्रों ने उन्हें चौंकाया है
अश्लील डीवीडी के जखीरे से क्षोभ मन में समाया है
सोशल साइट ,अश्लील कमेंट ,पोस्ट से भरा पाया है
रेप ,छेड़छाड़ समाचारों से समाचार पत्र अटा पाया है
नारी बनाई गई उपहास ,ऐसा सबक देना जरूरी पाया है
नारी गरिमा लौटाई जा सके अब इसका समय आया है
प्रथम दृष्टया उन्होंने पुरुष को इसके लिए दोषी पाया है
पुरुष को अगला जन्म नारी का देने उन्हें विचार आया है
--राजेश जैन
24-09-2015
https://www.facebook.com/narichetnasamman